लखीमपुरखीरी, जनवरी 2 -- नए साल के पहले ही दिन राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन ने गन्ना भुगतान और दर्ज मुकदमे में गिरफ्तारी व चार्जशीट की मांग को लेकर बजाज चीनी मिल का चक्का जाम कर दिया। किसानों के विरोध के चलते करीब ढाई घंटे तक मिल बंद रही। बाद में मिल प्रबंधन से वार्ता और सहमति के बाद तौल शुरू कराई गई। राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह भदौरिया, राजेश कुमार वर्मा और अनिल वर्मा ने तौल कांटे के पीछे गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रालियां खड़ी कर दीं। किसानों ने बकाया गन्ना भुगतान लिए बिना तौल कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद अन्य किसान भी आंदोलन में शामिल हो गए। सूचना पर यूनिट हेड राकेश यादव और गन्ना महाप्रबंधक पीएस चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे। इस दौरान जिला अध्यक्ष संतोष सिंह भदौरिया और किसानों की मिल अधिकारियों से गन्ना भुगतान को लेकर...