लखीमपुरखीरी, फरवरी 12 -- राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन के 27 जनवरी को हुए सत्याग्रह के बाद बजाज चीनी मिल ने इस पेराई सत्र का आठ दिन का गन्ना मूल्य 2050.12 लाख रुपये भुगतान कर दिया है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि आगे भुगतान में देरी हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। संगठन के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह भदौरिया ने बताया कि 27 जनवरी के सत्याग्रह के दौरान मिल यूनिट हेड राकेश यादव द्वारा लिखित समझौता किया गया था। समझौते में पिछले पेराई सत्र का संपूर्ण भुगतान 29 जनवरी तक और वर्तमान सत्र का आठ दिन का भुगतान 12 फरवरी तक करने का आश्वासन दिया गया था। उसी के तहत यह भुगतान किया गया है। उन्होंने बताया कि चालू पेराई सत्र में अब तक 98.67 लाख कुंतल गन्ने की पेराई हो चुकी है, जिसका कुल मूल्य 39,105.38 लाख रुपये बनता है। इसमें से 37,055.26 लाख रुपये अभी भी किसानो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.