बस्ती, जनवरी 21 -- रूधौली। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुंवर जितेंद्र प्रताप सिंह ने बजाज हिन्दुस्तान शुगर मिल द्वारा नए सत्र का भुगतान न किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि 10 जनवरी को चीनी मिल को सौंपे गए ज्ञापन में पुराने और नए, दोनों सत्रों के गन्ना मूल्य भुगतान की मांग की गई थी। हालांकि, मिल प्रबंधन द्वारा केवल पुराने सत्र का ही भुगतान किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि यदि चीनी मिल ने अगले 10 दिनों के भीतर नए सत्र का बकाया भुगतान सुनिश्चित नहीं किया, तो किसान कांग्रेस उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हक मिलने तक लड़ाई जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.