हापुड़, जून 24 -- भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की। किसान गन्ना भुगतान में हो रही देरी, बिजली विभाग की मनमानी और खेतों में घूम रहे बेसहारा पशुओं से परेशान हैं। इन समस्याओं को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए जल्द समाधान की मांग की। संगठन के युवा मेरठ मंडल अध्यक्ष जीते चौहान के नेतृत्व में दर्जनों किसान तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों को उनका गन्ने का भुगतान समय पर नहीं मिल रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही है। गन्ना मूल्य का पुराना बकाया भुगतान अभी तक नहीं हो पाया है। मेरठ मंडल के मुख्य महासचिव दिनेश त्यागी ने कहा कि विद्युत विभाग, विजिलेंस का रात के तीन- तीन बजे बगैर महिला पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.