लखीमपुरखीरी, नवम्बर 25 -- लखीमपुर, संवाददाता। गन्ना भरकर सड़कों पर दौड़ रहे वाहन नियमों की अनदेखी करते हैं। इससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। गन्ना भरे वाहनों के लिए निर्देश दिया गया कि वह पीछे लाल कपड़ा बांधें जिससे वाहन चालकों को दूर से ही दिख जाए, लेकिन गन्ना सेंटरों से चीनी मिलों को गन्ना ले जा रहे वाहन चालक इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। मंगलवार को प्रवतन अधिकारी ने अभियान चलाकर सात वाहनों का चालान किया। प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेन्द्र ने बताया कि गन्ना भरकर चीनी मिलों को जा रहे वाहनों पर पीछे लाल कपड़ा बांधना जरूरी है। कोहरे में वाहन चालकों को गन्ना भरे वाहन नहीं दिखते इससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। अगर गन्ना भरे वाहनों में पीछे लाल कपड़ा बंधा हो तो अन्य वाहन चालकों को दूर से ही दिख जाएगा। नियमों की अनदेखी करने पर वाहनों के खिलाफ कार...