लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 18 -- ओवरलोड व ओवरहाइट में गन्ना भरे ट्रक कस्बे के चौराहे पर अतिक्रमण के चलते मोड़ना मुश्किल है। ट्रक का गुल्ला टूटने से लम्बा जाम लग गया। मौके पर पहुंची मितौली पुलिस ने जाम हटवाया। कस्बे के चौराहे पर लखीमपुर मोहम्मदी मार्ग व कस्ता ममरी मार्ग पर दोनों साइडों में बिजली पोल लगे हुए हैं। जिसके चलते ओवर लोड गन्ना भरे ट्रकों का निकलना मुश्किल है। बुधवार सुबह कस्ता की ओर से आए ओवरलोड व ओवरहाइट गन्ना भरा ट्रक मुड़ते ही गुल्ला टूटने से रास्ता जाम हो गई। मौके पर पहुंची मितौली पुलिस ने जाम को हटवाया। मेन चौराहे पर अतिक्रमण के साथ 11 हजार लाइन के सड़क के दोनों ओर बिजली पोल लगे हैं। किसी लंबे वाहन को मुड़ना मुश्किल हो जाता है। कस्बे के लोगों ने चौराहे पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.