लखीमपुरखीरी, जनवरी 13 -- धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की सुबह धौरहरा ढखेरवा हाइवे पर धौरहरा की ओर से महादेव क्रेशर रही गन्ना भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद एक ट्रैक्टर-ट्राली सड़क पर पलट गई। इससे चालक अफजल निवासी धौरहरा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरा ट्रैक्टर ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कफारा चौकी प्रभारी पुष्कर वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया। दुर्घटना के चलते सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने गन्ना हटवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.