पीलीभीत, दिसम्बर 28 -- गन्ना भारी ट्राली अचानक ई रिक्शा पर पलट गई। गनीमत रही कि उस दौरान ई रिक्शा पर कोई भी व्यक्ति सवार नहीं था। पीलीभीत-बीसलपुर मेन रोड पर गोपी कॉलोनी के पास एक दुकान के बाहर शनिवार शाम लगभग पांच बजे एक ई रिक्शा खड़ा हुआ था। हालांकि उस पर कोई सवार नहीं था। इसी दौरान बीसलपुर की ओर से चीनी मिल गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्राली जा रही थी। ई-रिक्शा के पास पहुंचते ही गन्ना भारी ट्राली अचानक पलट गई। पास में खड़ा ई रिक्शा भी उसकी चपेट में आ गया। लोगों को लगा कि ई रिक्शा पर बैठे लोग गन्ने में दब गए हैं। लोग जब घटना स्थल पर पहुचे और वहां ई रिक्शा खाली देख, तो राहत महसूस की। किसी तरह गन्ना हटाकर ई रिक्शा बाहर निकला। मेन रोड पर हादसा होने से कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बंद गई थी। लोगों ने ट्रैक्टर ट्राली को किसी तरह हटवाकर जाम खुलवाया। सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.