बिजनौर, मार्च 20 -- नांगल सोती। कुछ युवकों ने बुग्गी से गन्ना बेचने जा रहे किसानों को दौड़ाकर और नीचे गिराकर गन्ने से पीटा। आरोपियों ने ही मारपीट करते हुए वीडियो बनाईं और फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। इसके संबंध में एक पीड़ित किसान के पिता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर सौंपकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो वायरल हुई वीडियो में दो युवकों को गन्ने से पीटा जा रहा है। घटना सोमवार शाम नांगल-बरकातपुर नहर मार्ग पर ग्राम लालपुर मान के समीप की है। नांगल थानांतर्गत ग्राम रसूलपुर सैद उर्फ सैदपुरी के तीन युवक अपनी भैंसा - बुग्गियों से मिल गेट पर गन्ना बेचने जा रहे थे। मोटरसाइकिल पर सवार होकर आये युवकों में से एक युवक ने बुग्गी पर चढ़कर एक युवक को गन्ने से पीटना शुरू किया। पहले ऊपर तथा फिर नीचे उतारकर दौड़ा - दौड़ाकर पीटा। दूसरे वीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.