मुजफ्फर नगर, फरवरी 11 -- किसानों को जागरूक करने के लिए खतौली चीनी मिल की ओर से गांव बसायच में किशन पवन कंबोज के यहां कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें बसंत ऋतु में गाने की बुवाई के लिए किसानों को विस्तार से बताया गया गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में उप गन्ना आयुक्त ओ पी सिंह, शुगर मिल खतौली से उपाध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार, महाप्रबंधक कुलदीप राठी ने मुख्य रूप से भाग लिया। बुधवार को आयोजित किसान गोष्ठी को संबोधित करते हुए उप गन्ना आयुक्त ने ट्रेंच विधि द्वारा 0238 का विस्थापन को.-0 118 को.- 150 23, को.- 980 14, को. शा.- 18034 सेव करने के लिए प्रेरित किया। डॉ अशोक कुमार द्वारा किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि मृदा स्वास्थ्य सुधार हेतु गहरी जुताई एवं समय पर ट्राईकोडर्मा करके समय पर शस्य क्रियाओं को करते हुए अच्छा उत्पादन लिया जा सकता है।...