पीलीभीत, फरवरी 19 -- पीलीभीत। बसंतकालीन गन्ना बुआई प्रचार प्रसार अभियान के अन्तर्गत ग्राम शाही में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसमें गन्ना बुवाई, बीज प्रबंधन पर चर्चा की गईं। कार्यक्रम में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक पीलीभीत, उपाध्यक्ष गन्ना, प्रधान प्रबंधक गन्ना, उप महाप्रबंधक गन्ना, अतिरिक्त गन्ना महाप्रबंधक( सभी चीनी मिल पीलीभीत ) और राजकीय क़ृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ क़ृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने वैज्ञानिक विधि से गन्ने की बुआई, बीज प्रबंधन, उर्वरक प्रबंधन एवम बीज गन्ना किस्म की पहचान आदि समय सामयिक विषयों पर चर्चा की गयी। गोष्ठी की अध्यक्षता संचालक विजय सिंह गंगवार ने की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...