बगहा, जनवरी 26 -- नरकटियागंज। नरकटियागंज चीनी मिल में रविवार को समारोह का आयोजन कर बसंतकालीन गन्ना बुवाई अभियान का शुभारंभ किया गया। इसके तहत बाइक रैली का शुभारंभ किया गया। यह रैली कुल 150 गांवों का दौरा करते हुए किसानों को बसंतकालीन गन्ना बुवाई के लिए प्रेरित करेगी। रैली को कार्यपालक अध्यक्ष रवींद्र कुमार तिवारी व कार्यपालक उपाध्यक्ष राजीव कुमार त्यागी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर कार्यपालक उपाध्यक्ष (गन्ना) कुलदीप सिंह ढाका व उप महाप्रबंधक प्रेम सिंह,मानव संसाधन प्रमुख नवीन तिवारी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...