लखीमपुरखीरी, फरवरी 12 -- सहकारी गन्ना विकास समिति जेबीगंज के चेयरमैन अखिलेश त्रिवेदी ने अजबापुर चीनी मिल क्षेत्र के गांव सेंडा में गन्ना बीज के लिए आरक्षित प्लाटों का निरीक्षण किया। यूपी के लिए स्वीकृत गन्ना प्रजाति के उन्नत किस्म के बीजों के प्लाटो के निरीक्षण के साथ ही किसानों द्वारा गन्ने के साथ बोई गई सब्जियों की सहफसली खेती करने वाले किसानों से भेंटकर उन्हें प्रोत्साहित किया। चेयरमैन ने आरक्षित बीज को किसानों को ही उपलब्ध कराने के निर्देश गन्ना पर्यवेक्षक को दिए। निरीक्षण के दौरान प्लाटों पर मौजूद किसानों से तकनीकी व सहफसली खेती को बढ़ावा देकर अधिक मुनाफा कमाने के लिए प्रेरित भी किया। इस अवसर पर किसान सुखपाल यादव, समिति सचिव गजेंद्र कटियार व ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अवनीश त्रिपाठी भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...