शामली, मई 18 -- शामली। भले ही कुछ शुगर मिलों में गन्ने की पेराई कम रही हो, लेकिन जिले की तीन शुगर मिलों को मिलाकर पेराई देखी जाए तो गत पेराई सत्र से इस बार लगभग 12 हजार कुंतल गन्ने की पेराई अधिक हुई हैं। इस बार चीनी उत्पादन में भारी गिरावट आई है। इस साल चीनी उत्पादन 1.71 लाख कुंतल कम हुआ है। इसका कारण गन्ने में रिकवरी कम होना बताया जा रहा है। गत वर्ष की अपेक्षा इस बार रिकवरी .95 की कम बताई जा रही है। दूसरे शामली शुगर मिल चीनी मिल प्रबंधन एवं गन्ना विभाग इसके लिए रिकवरी कम बता रहा है। गन्ने का पेराई सत्र समाप्त हो गया है। इस बार शामली शुगर मिल को छोड़कर थानाभवन एवं ऊन शुगर मिल में गत पेराई सत्र की अपेक्षा गन्ना पेराई कम हुई है। गत पेराई सत्र 2023-24 में थानाभवन शुगर मिल को 111.25 लाख कुंतल गन्ने की पेराई की थी जबकि थानाभवन शुगर मिल को 4.32...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.