रुडकी, अप्रैल 11 -- शुक्रवार को लक्सर सहकारी गन्ना विकास परिषद में भी कर्मचारियों ने गन्ना आयुक्त के व्यवहार के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए हाथ पर काली पट्टी बांधकर काम किया। कहा कि आयुक्त को हटाए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। कुछ दिन पहले गन्ना विकास निरीक्षक संघ के पदाधिकारियों का विभागीय आयुक्त के साथ विवाद हुआ था। तब से कर्मचारी आयुक्त के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। वे आयुक्त पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए उनको हटाने की मांग कर रहे हैं। शुक्रवार को लक्सर सहकारी गन्ना विकास परिषद में भी कर्मचारियों ने आयुक्त के खिलाफ आंदोलन में हिस्सा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.