मऊ, दिसम्बर 15 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत नगर क्षेत्र के बनगांव स्थित दी किसान सहकारी चीनी मिल में सोमवार की शाम अपने गन्ने की तौल कराने आए किसान की बाइक की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत सिकड़ी कोल गांव निवासी 50 वर्षीय किसान परशुराम यादव सोमवार को अपने ट्रैक्टर ट्रॉली से अपने गन्ने की फसल की तौल कराने के लिए चीनी मिल पर आए हुए थे। किसान परशुराम देर शाम करीब 7 बजे चीनी मिल परिसर में ट्राली खड़ाकर वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन के उस पार जाने के लिए आगे बढ़े। इसी दौरान दोहरीघाट की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने किसान को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही किसान लहुलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौ...