गोंडा, फरवरी 23 -- वजीरगंज। थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत ढोढ़ियापारा की माया देवी पत्नी अशोक कुमार ने थाने पर तहरीर दी है। आरोप है कि बीते 20 फरवरी को सुबह लेबर से गन्ना छीलने के विवाद को लेकर गांव के अखिलेश सिंह सहन पर आए। अखिलेश ने उसे और लड़की सोनम सिंह को अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारा-पीटा तथा जान से मारने की धमकी भी दी है। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...