बागपत, फरवरी 19 -- दाहा। मौजिजाबाद नांगल गांव में स्थित रमाला मिल के सी गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली मिलने से नाराज किसानों के हंगामे की सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने मामला शांत कराया। वहीं हंगामे की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मौजिजाबाद नांगल गांव में स्थित रमाला मिल के सी गन्ना क्रय केंद्र बुधवार को घटतौली मिलने पर किसानों ने हंगामा किया। बताया गया कि किसान तेजवीर भैंसा बोगी से गन्ना तौलने गया। जिसमें तौल लिपिक द्वारा बोगी का वजन बताने पर उसे शक हुआ तो कांटे पर बाट रखकर तौल चैक की गई। जिसमें किसान की बोगी में 9 कुंतल पर 50 किग्रा.की घटतौली मिली। जिसपर सुधीर मुखिया, संजू, आजाद, धर्मेंद्र, अशोक, नफे सिंह, रामपाल आदि किसानों ने हंगामा कर अधिकारियों को इसकी सूचना दी। हंगामे की सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने मामला शांत कराया। इस माम...