हापुड़, जनवरी 12 -- क्षेत्र के गांव खिलवाई स्थित गन्ना क्रय केंद्र से चोर करीब 50 किलो के आठ वाट चोरी कर ले गए। पीड़ित तोला बाबू ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। तोला बाबू गोपीचंद ने बताया कि वह गन्ना क्रय केंद्र पर तैनात है। उसने बताया कि पिछले दिनों क्रय केंद्र पर गन्ना तोल के बाद वह घर लौट गए थे। अगले दिन सुबह जब वह क्रय केंद्र पर पहुंचा तो देख कि क्रय केंद्र पर तोल के लिए गन्ने के वाहन खड़े हुए थे। पीड़ित ने उनको तोलने का प्रयास तो देखा कि वहां लगे 50-50 किलो वजन के आठ वाट को चोर चोरी कर ले गए। पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...