रुडकी, फरवरी 17 -- लंढौरा में गन्ना कोल्हुओं में खोई की जगह खराब कपड़ा और प्लास्टिक जलाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि काफी समय से यह समस्या जस की तस बनी हुई है। लंढौरा और आसपास के इलाके में करीब 20 गन्ना कोल्हू चल रहे हैं। करीब दस साल पहले तक खोई फूंक कर गुड़ बनाया जाता है। मुस्तकीम, समीम, सुभम आदि का कहना है कि अधिकांश कोल्हुओं में अब गन्ना खोई की जगह खराब कपड़ा और प्लास्टिक की पन्नी फूंक कर गुड़ बनाया जा रहा है। जिसके चलते चर्खियों से जहरीला धुंआ निकलता रहता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.