बेगुसराय, जनवरी 16 -- गढ़़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड की मालीपुर दुर्गा स्थान में शुक्रवार को गन्ना किसानों की महापंचायत हुई। बिहार राज्य गन्ना किसान मोर्चा के अध्यक्ष अशोक प्रसाद सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा 15 रुपए प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य में वृद्धि ऊंट के मुंह में जीरा के समान है। आसमान छूती महंगाई से गन्ना खेती की उत्पादन लागत में बेतहाशा वृद्धि हुई है। गन्ना का मूल्य कम से कम 800 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित हो। उत्तम एवं सामान्य प्रभेद पर 15 रुपया प्रति क्विंटल तथा निम्न प्रभेद पर 20 रुपए प्रति क्विंटल मूल्य वृद्धि की घोषणा कर सरकार ने किसानों के साथ विश्वासघात किया है। अधिकांश किसान गन्ने की उत्तम और सामान्य प्रभेद की खेती ही करते हैं। सरकार से मांग की कि मिल मालिकों से वाजिब दाम नहीं दिल पाने की स्थिति में गन्ना खेती को प्रोत्साहि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.