बेगुसराय, मार्च 11 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। हसनपुर चीनी मिल प्रबंधन द्वारा किसानों को गन्ना के उन्नत खेती के नवीनतम तकनीकों की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री गन्ना विकास कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यक्रम में किसानों को गन्ना की खेती के लिए प्रोत्साहित किया गया। खोदावंदपुर कृषि विज्ञान परिसर में आयोजित कार्यक्रम में हसनपुर चीनी मिल के उप महाप्रबंधक सुग्रीव पाठक ने गन्ना फसल को नगदी फसल बताया। उन्होंने किसानों को वैज्ञानिक तरीके से गन्ना की खेती करने की जानकारी दी। साथ ही हसनपुर चीनी मिल प्रबंधन द्वारा गन्ना उत्पादक किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी भी दी। मौके पर चीनी मिल के वरीय प्रबधक तुलसी कुमार मंडल ने गन्ना रोपाई के नवीनतम विधियों के बारे में बताया। उन्होंने गन्ना फसल में कीट प्रबंधन तकनीक की जानकारी भी दी। चीनी मिल के प्रब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.