संभल, नवम्बर 30 -- संभल। मिल गेट पर घटतौली को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मिल गेट पर तोल बाबुओं का गन्ना घटाने का आरोप लगाया है। तौल बाबू का कहना है वजन सही नहीं किया जा रहा, जिससे उन्हें बड़े नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आरोपों से नाराज तौल बाबू हड़ताल पर चले गए, जिसके चलते कई गन्ना क्रय केंद्रों पर रविवार को तौल पूरी तरह बंद हो गई है। अचानक तौल कार्य रुकने से किसान घंटों लाइन में खड़े होकर परेशान हो रहे हैं। किसान संगठन प्रशासन से हस्तक्षेप कर न्यायपूर्ण तौल व्यवस्था बहाल कराने की मांग कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...