पीलीभीत, जनवरी 17 -- पूरनपुर। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनएसई) ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के तत्वावधान में गन्ना कृषक पीजी कॉलेज में क्षेत्रीय निवेशक जागरूकता सेमिनार (आरआईएसए) का आयोजन किया। सेमिनार में छात्रों व शिक्षकों को वित्तीय साक्षरता बढ़ाने के साथ-साथ निवेश से जुड़े जोखिमों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता एवं सत्र संचालक सीएस श्रुति शर्मा, प्रभारी नियामक विभाग, एनएसई (उत्तर प्रदेश क्षेत्र) रहीं। स्वागत भाषण में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार ने कहा कि ऐसे सेमिनार विद्यार्थियों को निवेश संबंधी सही जानकारी देने, उन्हें धोखाधड़ी से बचाने और शेयर बाजार से जुड़ी फेक वेबसाइट्स के प्रति सचेत करने में सहायक हैं। राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता अंकित गुप्ता ने कहा कि स्टॉक मार्केट औ...