आजमगढ़, जनवरी 10 -- अहरौला, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के पूरा कोदई डिहवा गांव में शनिवार की दोपहर गन्ना के खेत में पराली जलाते समय आग ने विकराल रूप ले लिया। चपेट में आने से पड़ोसी के गन्ना के खेत में भी आग लग गई। बचाव में वृद्ध गंभीर रूप से झुलस गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अहरौला थाना क्षेत्र के पूरा कोदई डिहवा गांव निवासी 76 वर्षीय नागेंद्र राय के खेत का गन्ना चीनी मिल में गया था। वे शनिवार की दोपहर में खेत में फसल का अवशेष आदि जला रहे थे। इस दौरान आग ने विकराल रूप ले लिया। पड़ोसी हरिकेश के गन्ना के खेत में आग लग गई। नागेंद्र आग बुझाते समय लपटों से घिर गए। धुआं के के कारण खेत में गिरकर अचेत हो गए। इस दौरान गंभीर रूप से झुलस गए। किसी तरह से गांव के लोगों ने उन्हें बचाया। उन्हें अहरौला सीएचसी ले गए। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख रेफर कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.