पीलीभीत, जनवरी 13 -- पीलीभीत, संवाददाता। बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड, बरखेड़ा के सभागार में चीनी मिल के फील्ड स्टाफ एवं गन्ना विकास परिषद बरखेड़ा, बीसलपुर, पूरनपुर एवं नवाबगंज के गन्ना पर्यवेक्षकों के लिए विभिन्न गन्ना किस्मों की वैज्ञानिक पहचान विषय पर प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण सत्र के प्रथम दिवस गन्ना किस्मों की शारीरिक संरचना, पत्ती, गांठ, आंख, तना एवं वृद्धि अवस्था के आधार पर पहचान संबंधी गहन एवं विस्तृत वैज्ञानिक प्रशिक्षण एजीएम (गन्ना विकास) राहुल लोहान ने प्रदान किया। महाप्रबंधक (गन्ना), चीनी मिल बरखेड़ा प्रदीप राठी एवं ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, बरखेड़ा मनोज साहू ने भी गन्ने की विभिन्न प्रचलित एवं नवीन किस्मों की पहचान से संबंधित महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारियां साझा की। जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम भार्गव ने प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.