काशीपुर, फरवरी 13 -- काशीपुर। गन्ना किसान संस्थान एवं प्रशिक्षण केंद्र द्वारा गन्ना विकास परिषद नादेही परिक्षेत्र के ग्राम रायपुर में एक दिवसीय कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को आगामी बसंतकालीन गन्ना बुवाई से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। शुक्रवार को गन्ना विभाग के प्रचार एवं जनसंपर्क अधिकारी नीलेश कुमार ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि गन्ने की खेती में गहराई और दूरी का विशेष महत्व है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे निर्धारित गहराई में गुल खोलकर गन्ने की बुवाई करें तथा पौधों के बीच उचित दूरी बनाए रखें, जिससे फसल को पर्याप्त फैलाव मिल सके और उत्पादन में वृद्धि हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...