पीलीभीत, फरवरी 13 -- पीलीभीत। जिलेभर के गन्ना किसानों को बसंतकालीन गन्ना बुवाई के लिए 1460 कुंतल गन्ना बीज का आवंटन मुख्यालय से किया गया हैँ। यह आवंटित बीज चीनी मिल प्रक्षेत्र पीलीभीत और चीनी मिल प्रक्षेत्र पुवाया से मिलेगा। इसके अतिरिक्त को लख 18231, कोशा 19231 एवं कोलख 16202 प्रजाति की सिंगल बड कृषकों को संबंधित गन्ना विकास परिषदों के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि आवंटित बीज से जिले के प्रगतिशील गन्ना किसानों के खेतों पर बसंतकालीन आधार पौधशाला की स्थापना की जायेगी। बसंतकालीन पौधशाला स्थापना के इच्छुक किसान अपने सर्किल के गन्ना पर्वेक्षक अथवा ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक से संपर्क करे। किसानों को अगेती गन्ना किस्मो मे कोशा 013235, कोशा17231 को.15023,का बीज मिलेगा। किसानों को प्रत्येक 3 वर्ष में बीज बदलाव कर देना चाहिए l ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.