आजमगढ़, फरवरी 8 -- आजमगढ़, संवाददाता। जनपद के गन्ना किसान को दोहरा लाभ मिलेगा। बसंत कालीन गन्ना की फसल में मूंग की भी खेती करेंगे। कृषि विभाग गन्ना किसानों के गन्ना के साथ बुआई की जाने वाले मूंग के बीज को नि:शुल्क उपलब्ध कराएगा। कृषि विभाग सहफसली खेती को बढ़ावा देने के लिए गन्ना विभाग के सहयोग से पहल करने की शुरूआत की है। सठियांच चीनी मिल परिक्षेत्र में करीब 18 हजार हेक्टयर में 26 हजार से अधिक किसान गन्ना की खेती करते हैं। जनपद में शरद कालीन और बसंत कालीन गन्ना की बुआई किसान करते हैं। शरद कालीन गन्ना की फसल अक्तूबर माह में किसान लगाते हैं। इसके साथ ही बसंत कालीन गन्ना की फसल फरवरी से अप्रैल तक किसान लगाते हैं। दलहनी फसल गन्ना के साथ उगाने के लिए कृषि विभाग किसानों को सहफसली खेती के लिए जागरूक कर रहा है। गन्ना के साथ किसान मूंग की खेती कर दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.