पीलीभीत, फरवरी 5 -- माधोटांडा। थाना माधोटांडा के गांव जमुनिया खास की रहने वाली ओमी देवी ने बताया कि 2021 में उनके पति प्रेमराज की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। पति के नाम दर्ज आठ बीघा जमीन उनके जेठ ने फर्जी तरीके से अपने नाम विरासत करा ली। ओमी देवी उस जमीन पर काबिज हैं। जिस पर गन्ने और गेहूं की फसल खड़ी है। कुछ दिन पहले महिला ने गन्ने की फसल की कटाई कराकर ढेर खेत में लगा दिए। आरोप है कि अज्ञात ने गन्ने के ढेर में आग लगा दी और गेहूं की फसल को नष्ट कर दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...