बेगुसराय, दिसम्बर 29 -- सिंघौल, निज संवाददाता। सदर प्रखंड के लरूवारा में मुखिया प्रतिनिधि सह बीड़ी मजदूर नेता डॉ. एहतेशामुलहक के नेतृत्व में नागरिक अभिनन्दन किया गया। मंत्री संजय पासवान, लोजपा आर के जिलाध्यक्ष प्रेम पासवान, शंभू पासवान, मुकेश पासवान, विपिन कुमार आदि के साथ अपने मामू मदन मोहन पासवान के घर उनसे आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। डॉ. एहतेशामुलाक उर्फ लुलु अंसारी, सैफुल्लाह अंसारी, मकसूद अंसारी, जाहिद अंसारी, खेशल अहमद, अनिरुद्ध पासवान, जनक साह, रामनारायण पासवान, राजाराम पासवान, कारी पासवान आदि ने मंत्री का अपने पंचायत में गर्मजोशी के साथ इस्तकबाल किया और अभिनंदन करते हुए ढेर सारी शुभकामनाएं दी। मंत्री ने लोगों की समस्या समाधान करवाने का भरोसा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...