गोरखपुर, अप्रैल 24 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। महायोगी गोरखनाथ कृषि विज्ञान केंद्र चौक माफी में गन्ना विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री गन्ना कृषक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत मास्टर ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिवस सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। दूसरे दिन के सत्र में गन्ना शोध केंद्र, सेवरही के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विनय कुमार मिश्रा ने गन्ने की फसल में पायरिला एवं बेधक कीटों की पहचान, उनके प्रभाव और रोकथाम की नवीनतम तकनीकों पर विस्तार से जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राजेश कुमार सिंह ने गन्ने में ड्रिप सिंचाई प्रणाली की महत्ता पर जोर देते हुए जल संरक्षण के साथ उत्पादकता बढ़ाने के उपाय बताए। वैज्ञानिक डॉ. संदीप उपाध्याय ने प्राकृतिक एवं जैविक खेती की उपयोगिता, मृदा परीक्षण तथा संतुलित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.