लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 8 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। नौवा खेड़ा गन्ना सेंटर पर भारतीय किसान यूनियन अमन संधू के पदाधिकारियों और किसानों ने गन्ना उतरवाई में हो रही अनियमितताओं के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर गन्ना गलत तरीके से उतारकर उनके तौल में हेराफेरी की जा रही है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्रदर्शन की सूचना पर चीनी मिल गोला के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उप गन्ना महाप्रबंधक सुनील सिंह तथा गन्ना विकास अधिकारी सतनाम सिंह ने किसानों से बातचीत कर समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि भविष्य में किसी भी किसान के गन्ने की गलत उतरवाई नहीं की जाएगी और समस्त क्रय प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संचालित की जाएगी। किसान नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि आगे भी अनियमितताओं की शिकायतें सा...