पीलीभीत, जून 24 -- चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग की ओर से पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ना आपूर्ति संबंधी तैयारियों की समय सारणी जारी कर दी है। इस समय सारिणी के अनुरूप काम किए जाएंगे। ग्राम स्तरीय सर्वे सट्टा प्रदर्शन, आपत्ति प्राप्त करना, आपत्तियों का निस्तारण 20 जुलाई से 30 अगस्त तक होगा। राजस्व अभिलेखों एवं घोषणापत्र से सर्वेक्षित गन्ना क्षेत्रफल का मिलान 20 जुलाई से 30 अगस्त, प्री कैलेंडर तैयार करना तथा ई गन्ना एप व वेबसाइट ऑनलाइन करना, प्राथमिक कैलेंडर का गन्ना किसानों में वितरण एक सितंबर से दस सितंबर तक होगा। समिति स्तरीय सर्वे व सट्टा प्रदर्शन एवं आपत्ति निस्तारण मेला 11 सितंबर से 30 सितंबर तक लगेगा। इसके बाद गन्ने का अंतिम कैलेंडर जारी किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.