संतकबीरनगर, दिसम्बर 1 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। शहर का बंजरिया मोहल्ला अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। मोहल्ले की सड़कें पूरी तरह से जर्जर हो चुकी हैं। नालियां बजबजा रही हैं। जल जनित बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। यहां के लोग टूटी सड़कें और बजबजाती नालियों की की वजह से परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने इस बारे में कई बार नगरपालिका से शिकायत की। एक साल से अधिक का समय बीत गया है, लेकिन अभी तक न तो सड़कों का निर्माण हो सका और न ही नालियां बन पाईं। बैंक चौराहा और नेदुला के बीच रास्ता निकल कर पठान टोला तक आता है। इस रास्ते पर आधी दूरी तक बंजरिया मोहल्ला पड़ता और आधी दूरी गोला बाजार में आता है। इस रास्ते की सड़कें जगह-जगह टूटी हुई हैं। नालियां भी जगह-जगह टूट गई हैं। घरों से निकलने वाले पानी का नालियों में फ्लो बढ़ते ही गंदा पानी उफनाकर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.