पिथौरागढ़, फरवरी 5 -- थल,संवाददाता। गन्तोला गांव के नहर के पास भू स्खलन होने से पैदल रास्ता बंद हो गया है। गुरुवार को स्थानीय प्रवीण राम ने बताया कि बीते 23 जनवरी को हुई बारिश के कारण सड़क में मलबा व पत्थर गिरे है। जिस कारण इस मार्ग से पैदल आवाजाही बंद हो गई है। बताया इस मार्ग से रछतिया, गन्तोला, बसौरा, गेरा, कौली सहित अन्य गांवों के लोग आवाजाही करते है। जिस कारण स्थानीय लोगों ने मलबा हटाकर रास्ते को पैदल चलने लायक बनाया है। प्रवीण ने बताया कि सड़क में सुरक्षा दीवार न होने के कारण यह स्थिति पैदा हो रही है, कहा आगामी दिनों में हल्की बारिश में ही सड़क पर मलबा गिरने का खतरा बना हुआ हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क में गिरे मलवे को हटाकर सुरक्षा दीवार लगाने की मांग उठाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.