मुंगेर, जनवरी 30 -- तारापुर, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के गनैली शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय अखंड रामधुन महायज्ञ का शुभारंभ मुखिया चांदनी सिंह ने किया। यज्ञ स्थल पर उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा हरे राम-हरे कृष्ण महामंत्र के सामूहिक उच्चारण से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। चारों ओर भक्ति,श्रद्धा और आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। मौके पर मुखिया चांदनी सिंह ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में शांति,भाईचारा और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। ऐसे आयोजनों से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। लोग भक्ति में लीन होकर अपने तथा अपने परिजनों की कुशलता की कामना करते हैं। साथ ही इससे समाज में व्याप्त विद्वेष और भ्रांतियां दूर होती हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों से एक पवित्र और सौहार्दपूर्ण वातावरण का निर्माण होता है, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.