रांची, मई 5 -- मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू के गनालोया में काफी लंबे अंतराल के बाद नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पूर्व पंचायत समिति सदस्य उर्मीला देवी ने बताया कि ग्राम गनालोया में 10 मई शनिवार को एक बार पुन: नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। वर्तमान में इसका आयोजन कुछ सालों से बंद था। जिसे शांति समिति गनालोया के माध्यम किया जा रहा है। जिसमें झारखंड की लोक संस्कृति की प्रस्तुति को लेकर झारखंड के कई नामचीन नागपुरी कलाकारों का महाजुटान होता है। समाज के साथ - साथ युवा वर्ग भी अपनी सभ्यता संस्कृति से जुड़े रहें जिसे लेकर आयोजन कराया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...