बलरामपुर, फरवरी 2 -- तुलसीपुर, संवाददाता। विकास खंड तुलसीपुर की ग्राम पंचायत तुलसीपुर देहात (गनवरिया) में नव निर्मित अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने फीता काटकर किया। उन्होंने भवन की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह ग्रामीणों के लिए सामुदायिक गतिविधियों और सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़े कार्यों में सहायक होगा। उन्होंने ग्रामवासियों से सभी सार्वजनिक भवनों को स्वच्छ व सुरक्षित रखने में सहयोग की अपील की। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी सुनील आर्य, आपूर्ति विभाग के अधिकारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्राम सिंह, ग्राम प्रधान मो. नसीम खान उर्फ बब्बू, गन्ना डायरेक्टर आनंद प्रताप सिंह 'अन्नू', पंकज गिरि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.