ललितपुर, जनवरी 12 -- सदर तहसील अन्तर्गत ग्राम पंचायत गनगौरा में अवैध खनन जोरों पर चल रहा है। यहां माफिया और उनके गुर्गे दिनरात मौरंग और खंडा की खुदाई करके बाजार में बेच रहे हैं। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी किसी ने इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। गनगौरा ग्राम पंचायत पहले से ही अवैध खनन के लिए कुख्यात है। यहां माफिया और उनके गुर्गे लगातार अवैध खनन करते चले आ रहे हैं। विभागीय अधिकारियों और पुलिस की साठगांठ से उनका यह अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। शाम होते ही बड़ी-बड़ी मशीनों से खुदाई शुरू हो जाती है। कई बार इस गांव के ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की लेकिन माफिया और उनके गुर्गों के खिलाफ कुछ नहीं हुआ। फीलगुड के आगे शिकायत का निस्तारण बिना कार्रवाई के ही हो गया। एक बार फिर से गांव में जबरदस्त अवैध खनन जारी है। ग्रामीणों ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.