भागलपुर, अप्रैल 21 -- प्रखंड के गनगनियां पंचायत स्थित सामुदायिक भवन महादेव टोला में रविवार को उड़ान जीविका महिला ग्राम संगठन गनगनिया में महिला संवाद कार्यक्रम हुआ। महिलाओं ने बताया कि मंच से लाखों महिलाएं अपनी बात सरकार तक पहुंचा रही हैं। यह कार्यक्रम महिलाओं की, उनके अधिकारों की, उनके भविष्य की दशा तय करती है। महिलाओं के सशक्तीकरण, जागरूकता एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी को लेकर एक प्रेरणादायक महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में इस ग्राम संगठन से जुड़ी हुई जीविका दीदियों, स्थानीय महिलाओं और पुरुषों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बिहार सरकार द्वारा चलाए जाने वाले सभी योजनाओं की जानकारी देना तथा महिलाओं के नजरिए से विकास का क्या पैमाना होना चाहिए इसका आकांक्षा लेना है। ताकि आने वाले समय में महिलाओं के हित ...