मधुबनी, जनवरी 29 -- मधुबनी । नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत गदियानी मोहल्ला आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। विकास के दावों के बीच यह इलाका वर्षों से बदहाली का दंश झेल रहा है। मोहल्ले की सबसे बड़ी समस्या सड़कों पर गंदे पानी का स्थायी जमाव है, जिसने स्थानीय लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। हालात यह हैं कि बरसात तो दूर, सामान्य दिनों में भी सड़कें पानी से भरी रहती हैं और लोगों को मजबूरी में उसी गंदे पानी से होकर आना-जाना पड़ता है।बाबू साहब चौक से गदियानी मोहल्ला होते हुए मच्छहटा जाने वाला मार्ग इलाके का प्रमुख और व्यस्त रास्ता है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों लोग गुजरते हैं, जिनमें स्कूली बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं, दुकानदार और नौकरीपेशा लोग शामिल हैं। लेकिन सड़क पर लगातार जलजमाव रहने के कारण आवागमन बेहद कठिन हो गया है। गंदे पान...