काशीपुर, अगस्त 8 -- गदरपुर। भाजपा के गदरपुर ब्लॉक प्रमुख पद का प्रत्याशी ज्योति ग्रोवर को बनाया है। वह गिरधार नगर से क्षेत्र पंचायत सदस्य बनी हैं। रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ज्योति ग्रोवर के पति प्रीत ग्रोवर के बहनोई हैं। प्रीत ग्रोवर 2022 में रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा के बनने के बाद भाजपा में शामिल हुए। इससे पहले प्रीत ग्रोवर कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...