रुद्रपुर, जनवरी 5 -- रुद्रपुर, संवाददाता। गदरपुर में वन विभाग और एसओजी पर हुई फायरिंग के मामले में वन विभाग ने एक आरोपी को चिह्नित कर मुकदमा दर्ज किया है। रविवार देर रात गदरपुर के बरेली नगर में टीम कार्रवाई के लिए पहुंची थी। इसी दौरान पांच से छह आरोपी खैर की लकड़ी लाद रहे थे। टीम को देखते ही तस्करों ने उस पर फायर झोंक दिया था। एसडीओ शशि देव ने बताया कि सूचना पर रविवार देर रात करीब 11 बजे वन विभाग और एसओजी की संयुक्त टीम गदरपुर में कार्रवाई करने के लिए पहुंची थी। जैसे ही टीम बरखेड़ा मोड़ बरेली नगर के पास पहुंची तो देखा कि पांच से छह आरोपी कैंटर में खैर की लकड़ी लाद रहे हैं। वन कर्मियों और एसओजी को देखते ही तस्करों ने फायर झोंक दिया। इसी बीच रात के अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गए। वहीं वन कर्मियों ने फायरिंग का जवाब दिया और गदरपुर पु...