रुद्रपुर, मई 25 -- गदरपुर, संवाददाता। रविवार सुबह चार घंटे तक हुई झमाझम बारिश से गूलरभोज रोड पर कई दुकानों में पानी घुस गया। इसके अलावा गदरपुर की तमाम सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। कुछ घरों में भी पानी घुस गया। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रविवार सुबह करीब छह बजे अचानक मौसम ने करवट बदली और देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने लगी। यह बारिश लगातार करीब चार घंटे तक हुई। दस बजे बारिश बंद हुई। भारी बारिश से गदरपुर की तमाम सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं और आवाजाही ठप होने जैसी स्थिति पैदा हो गई। वहीं गूलरभोज रोड पर लगभग दो फीट तक पानी भर गया। बारिश से गदरपुर के अंदरूनी इलाके और ग्रामीण क्षेत्र का सबसे ज्यादा बुरा हाल रहा। यहां रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो गई। नगर में सकेनिया रोड, वार्ड नंबर 6, सिनेमा कॉलोनी में पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.