रुद्रपुर, सितम्बर 14 -- गदरपुर। रविवार को पुलिस ने अवैध बंदूक व कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार बलराम सिंह के घर के बाहर गेट पर एक व्यक्ति खड़ा था। जिसके हाथ में 315 बोर की एक देसी बंदूक थी। पूछताछ में उसने अपना नाम करतार सिंह पुत्र बलराम सिंह निवासी फतेहगंज बताया। तलाशी लिए जाने पर उसके पास से दो कारतूस भी बरामद हुए। वहीं बताया जा रहा है अरोपी अपनी पुत्रवधू को धमकाया करता था। मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह चौहान, उप निरीक्षक मुकेश मिश्रा, कांस्टेबल जीवन फुलेरा, विजेंद्र नेगी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.