रुद्रपुर, मार्च 7 -- रुद्रपुर। उत्तराखंड ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज संस्थान द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत गदरपुर क्षेत्र की स्वयं सहायता समूह की महिला कृषकों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 10 मार्च से 12 मार्च तक प्रसार प्रशिक्षण केंद्र पर आयोजित होगा। प्रसार प्रशिक्षण अधिकारी किशोर सिंह परिहार ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आजीविका संवर्धन और आय सृजन के लिए सक्षम बनाना है। प्रशिक्षण में महिलाओं को कृषि आधारित आय वृद्धि, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी जाएगी। यह प्रशिक्षण महिला कृषकों को आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगा और उन्हें अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने की नई तकनीकों से अवगत कराएगा। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.