औरैया, जनवरी 21 -- फफूंद, संवाददाता। फफूंद थाना क्षेत्र के गांव गदनपुर में मंगलवार रात शराब पीकर सोने के बाद एक 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सुबह देर तक नहीं उठने पर परिजनों ने उसे आवाज दी, लेकिन कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर हादसे की जानकारी हुई। घटना से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव गदनपुर निवासी भारत सिंह 40 पुत्र राजाराम दोहरे मंगलवार रात करीब 10 बजे शराब पीकर घर आया था। इसी दौरान उसका पत्नी से विवाद भी हुआ था। इसके बाद वह कमरे में जाकर सो गया। सुबह काफी देर तक न उठने पर परिजनों ने उसे आवाज लगाई। कई बार बुलाने पर भी कोई हरकत न होने से परिजनों ने नजदीक जाकर देखा तो वह मृत पड़ा था। मृतक के परिजनों ने बताया कि भारत सिंह पिछले कुछ समय से शराब का सेवन करता था। वह अपने पीछे 15 वर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.