मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 7 -- मुजफ्फरपुर, खेसं। हावड़ा यूनियन क्लब, कोलकाता की टीम 33वीं ऑल इंडिया चतुर्भुज राम फुटबॉल कप के फाइनल में पहुंच गई। हावड़ा की टीम ने रविवार को शहीद खुदीराम बोस खेल मैदान में खेले गए अपने अंतिम लीग मुकाबले में मौजूदा चैम्पियन वीरगंज यूथ एकेडमी, नेपाल को 3-2 से पराजित किया। इस जीत से हावड़ा की टीम दो मैच ड्रा और एक मैच जीतकर पांच अंक के साथ फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। मैच के हीरो हावड़ा के स्ट्राइकर अभिजीत दास रहे। मुख्य अतिथि पूर्व फुटबॉलर विजय कुमार ने उन्हें बेस्ट-22 अवार्ड से पुरस्कृत किया। वीरगंज के आकाश पासवान ने खेल के 17वें मिनट में राइट साइड से सीधे शॉट लिया और गेंद गोलपोस्ट में जाकर उलझ गई। खेल के 24वें मिनट में हावड़ा को पेनल्टी किक मिला। उसके खिलाड़ी उज्ज्वल ने गोलकर अपनी टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। इ...