जमुई, जनवरी 6 -- जमुई, एक प्रतिनिधि सोमवार को जमुई के समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में डीएम नवीन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई । जिसमें गतिमान योजनाओं और न्यायालय वादों के प्रगति का विस्तार से जायजा लिया गया। समाहर्ता ने बैठक में मौजूद पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गतिमान योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करें। उच्च न्यायालय में एमजेसी से जुड़े लंबित प्रकरणों के साथ अन्य वादों के निस्तारण में तेजी लाएं। विभिन्न माध्यमों से प्राप्त जन शिकायतों को भी विधि सम्मत ढंग से दूर किया जाना है। इसके लिए 15 जनवरी तक की समय-सीमा तय की जाती है। श्री नवीन ने किसान रजिस्ट्रेशन कैंप की चर्चा करते हुए कहा कि इसे सफल बनाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी नामित पदस्थ गाइडलाइंस के मुताबिक देय दायित्वों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.